कोटद्वार: विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी ने बेस अस्पताल पहुँचकर घायलों का जाना हाल बेहतर इलाज के दिए निर्देश,,,।




कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** आज संत शिरोमणि रविदास जयंती के पावन अवसर पर आयोजित शोभायात्रा (जुलूस) के दौरान हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं की सुध लेने विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी तुरंत बेस अस्पताल पहुँचे। उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती सभी घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
जितेंद्र नेगी ने प्रत्येक घायल श्रद्धालु से व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्हें ढांढस बंधाया कि इस संकट की घड़ी में प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उनके साथ हैं।
उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए
अस्पताल में मौजूद घायलों के परिजनों से बात करते हुए नेगी ने कहा कि विधायक इस घटना पर निरंतर नजर बनाए हुए है
नेगी ने कहा कि “संत रविदास जयंती के उत्साह के बीच यह हादसा अत्यंत दुखद है। हमारी प्राथमिकता सभी घायलों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराना है। मैंने अस्पताल प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।




