कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
कोटद्वार: लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने पर 06 युवकों को कराई हवालात की सैर,,,।

[gtranslate]
कोटद्वार में युवकों के बीच वाद विवाद बना शांति भंग का कारण।
कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत लकड़ी पड़ाव में कुछ युवकों द्वारा आपसी विवाद के चलते गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां कुछ लड़कों के बीच आपसी तनातनी एवं विवाद के कारण लड़ाई-झगड़े का माहौल बना हुआ था। पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा मौके पर उपस्थित 6 लड़कों को हिरासत में लिया गया और इन सभी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।




