कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार,,,।

[gtranslate]

एक अभियुक्त को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार, दूसरे को भी दबिश देकर धर दबोचा।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** दिनांक 21.03.2026 को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आम पड़ाव क्षेत्र में कुछ युवक सड़क पर डीजे लगाकर तेज शोर-शराबा कर रहे हैं, जिससे आमजन को असुविधा हो रही है। इस सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान दो युवक—मोहम्मद शाहिद एवं मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू—पुलिस टीम के साथ वाद-विवाद करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे तथा आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया, साथ ही इस दौरान उनके द्वारा सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका भाई मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया था।
घटना के संबंध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 65/2026, धारा- 109, 132, 353, 351, 352(2) बीएनएस एवं धारा 03 उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी गई एवं संभावित स्थानों पर तलाश की गई, जिसके परिणामस्वरूप मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button