कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: जिला मंत्री राजेश जदली की अध्यक्षता में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की बैठक में नवीन कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता प्रदान की गयी,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** नगर अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद राधेश्याम शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि आज दिन बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की बैठक जिला मंत्री राजेश जदली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के क्रिया-कलापों और नव कार्यक्रम आगामी 19.04.2026 को होने वाले जिला अभ्यास को लेकर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया, साथ ही संगठन में नये कार्यकर्ताओं का जिला मंत्री द्वारा पट्टा पहनाकर संगठन में शामिल किया गया और संगठन के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलायी, कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्य, नियमों और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये लैण्ड जिहाद, लव जिहाद आदि जो साजिशें हिन्दू समाज के विरूद्व की जा रही है, उनका एकजुट होकर हिन्दू समाज को साथ लेकर संघर्ष करने का कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया।

आज संगठन में निम्न नवीन कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता प्रदान की गयी :-

पवन सैनी (बालासौड़), अमित असवाल, (बालासौड़), सौरव (कौड़िया), सूरजपाल (कौड़िया), दीपक शर्मा, रितिक गौड़ियाल, अक्षम कुमार, अंकुर सिंह सैनी, हिमाँशू कुमार, अनिल सैनी, अंकित खटकी आदि के द्वारा संगठन की सदस्यता ली गयी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button