कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार में वारदात को दिया अंजाम, सटीक जांच और टीम वर्क से बाबरिया गैंग के चेन स्नैचरों को पौड़ी पुलिस ने पानीपत से धर दबोचा,,,।

[gtranslate]

पहले बातों में उलझाया… और फिर सोने की चेन उड़ाई

पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा : मुख्य हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पर दर्जनों केस, गिरफ्तार महिला साथी की भी जांच शुरू।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** कोटद्वार निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि दिनांक 09.05.2026 को वह कोटद्वार में घमण्डपुर की ओर विक्रम वाहन से जा रही थीं। यात्रा के दौरान उनके समीप बैठे कुछ अज्ञात व्यक्तियों/महिलाओं द्वारा बातचीत एवं धक्का-मुक्की का बहाना बनाकर उनके गले में पहनी सोने की चेन चोरी कर ली गयी तथा अभियुक्त मौके से फरार हो गये। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा अपराध संख्या-115/2026, धारा- 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा चेन स्नैचिंग की इस घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के सफल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। एक टीम को घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा पतारसी-सुरागरसी में लगाया गया, जबकि दूसरी टीम को सर्विलांस एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन का कार्य सौंपा गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से लेकर विभिन्न मार्गों एवं चौराहों पर लगे लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से परीक्षण किया गया।
सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान एक संदिग्ध वाहन चिन्हित किया गया, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी निगरानी एवं सूचना संकलन किया गया। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर खास की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयास करते हुए घटना में प्रकाश में संलिप्त दो अभियुक्तों राजेन्द्र उर्फ नरेश निवासी पानीपत व मुस्कान निवासी- हरियाणा को दिनांक 19.05.2026 को पानीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ नरेश के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त एक शातिर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेक्टर-29, पानीपत (हरियाणा) में लूट, चेन स्नैचिंग एवं अन्य आपराधिक घटनाओं से संबंधित कुल 12 अभियोग पंजीकृत हैं

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे बाबरिया जाति से संबंधित हैं तथा वर्तमान में पानीपत में निवास कर रहे हैं। अभियुक्तगणों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 09.05.2026 को एक कार से महिलाओं के पहने हुए सोने के आभूषण चोरी करने के उद्देश्य से कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर की ओर जाना तय किया गया था। लेकिन रास्ते में लालबत्ती चौक के समीप उनकी नजर एक महिला के गले में पहनी हुई सोने की चेन पर पड़ी, जिसके उपरांत उन्होंने उक्त चेन चोरी करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार अभियुक्त राजेन्द्र कार से उतर गया, जबकि सह-अभियुक्ता मुस्कान एवं बबीता वादिनी के समीप विक्रम वाहन में बैठ गईं। अभियुक्ताओं द्वारा विक्रम वाहन में यात्रा के दौरान महिला को बातचीत में उलझाया गया तथा इसी दौरान मौका पाकर अभियुक्ताओं द्वारा महिला के गले में पहनी सोने की चेन चोरी कर ली गई। घटना के समय वादिनी को चेन चोरी होने की जानकारी नहीं हो सकी। घटना को अंजाम देने के पश्चात अभियुक्तगण विक्रम वाहन से उतरकर मौके से फरार हो गए। अभियुक्तगणों ने यह भी बताया कि वे चोरी की गई सोने की चेन को पानीपत ले गए, जहां उसे लगभग ₹80,000/- में बेच दिया गया तथा प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया गया। इस प्रकरण में फरार वांछित अभियुक्ता बबीता निवासी हरियाणा सहित अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध भी कार्यवाही हेतु पौड़ी पुलिस प्रयासरत है।

पुलिस टीम में उ0नि सैय्यदुल बहार, उ0नि विनोद चपराना, अपर उ0नि0 अहसान अली-सीआईयू, हे0का करण यादव, का0 चन्द्रपाल, का0 सतीश शर्मा, महिला का0 करिश्मा,पीआरडी अरूण कुमार शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button