कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर में सत्र 2026 हेतु छात्र संसद एवं कन्या भारती का चुनाव संपन्न हुआ,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** जानकीनगर कोटद्वार स्थित संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज छात्र संसद एवं कन्याभारती सत्र 2026 हेतु विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया। विद्यालय के परीक्षा एवं मीडिया प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विद्यालय में विगत एक सप्ताह से छात्र संसद एवं कन्याभारती चुनाव हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा छात्र संसद एवं कन्या भारती चुनाव हेतु नामांकन , चुनाव चिन्ह प्राप्ति एवं प्रचार प्रसार किया गया ।

विद्यालय में प्रधानमंत्री पद हेतु कनुप्रिया, केशव, आदर्श जुयाल एवं बंटी सिंह एवं सेनापति पद हेतु आदित्य शर्मा, देव राणा, उमंग, प्रतीक ने नामांकन कराया। उप प्रधानमंत्री पद हेतु आशुतोष, आयुष रावत एवं कारण शर्मा , उप सेनापति पद हेतु श्रेया, अनमोल, आराध्या बिष्ट, आराध्या भदौरिया, निशांत एवं गौरव, कन्याभारती अध्यक्ष पद हेतु आरुषि चतुर्वेदी , सिया राणा, तृषा चौधरी एवं पलक , सचिव पद हेतु अंशिका रावत एवं आद्या खंतवाल ने नामांकन कराया। छात्र संसद प्रभारी राजन कुमार शर्मा की देखरेख में बेलेट पत्र के माध्यम से विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मतदान किया। जिसमें की प्रधानमंत्री पद पर कनुप्रिया, उपप्रधानमंत्री आयुष रावत, सेनापति जूनियर उमंग खांसुली, सेनापति सीनियर आदित्य शर्मा, उप सेनापति आराध्या बिष्ट, कन्याभारती अध्यक्ष पलक कनोरिया, सचिव अंशिका रावत बनी। व्यवस्था अनुरूप विजयी प्रतिभागियों शपथ शपथ ग्रहण बुधवार प्रातः वंदना सत्र में होगा। प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती द्वारा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मतदान हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट, चुनाव अधिकारी, मतदान अधिकारी का दायित्व दिया गया। मतगणना के इसअवसर पर उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी एवं राहुल भाटिया, कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली, भूपेंद्र सिंह, शिवराम बडोला, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, संगीता रावत, मधुबाला नौटियाल, सरोज नेगी, संगीता कुकशाल, नंदिनी नैथानी, विनीता बिष्ट, साक्षी अग्रवाल, पूनम नेगी, प्रेम नेगी, सच्चिदानंद, मुकेश सुंदरियाल, सुरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button