पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली विभागीय बैठक, जीजीआईसी के वार्षिकोत्सव में किया प्रतिभाग,,,।

[gtranslate]

श्रीनगर / पौड़ी गढ़वाल*** प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को श्रीनगर स्थित महिला थाना सभागार में पेयजल निगम, सिंचाई विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

पेयजल, बाढ़ सुरक्षा व सीवर कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति की प्रस्तुतियां और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

इस अवसर पर बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन शर्मा, पेयजल निगम सुभाष भट्ट, सहायक अभियंता जल संस्थान अर्पित मित्तल उपस्थित रहे। वहीं पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मेयर आरती भंडारी, कुलपति दून विश्विद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, अपर शिक्षा निदेशक पदमेंद्र बिष्ट, प्रधानाचार्य मीना गैरोला सहित अन्य अधिकारी और छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button