कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: नगर निगम की तिरंगा लाइटों की तार चोरी मामले में कोटद्वार पुलिस को मिली सफलता,,,।

[gtranslate]

तकनीकी जांच, CCTV विश्लेषण एवं लगातार सुरागरसी-पतारसी के आधार पर पुलिस ने किया मामले का सफल खुलासा

02 अभियुक्त गिरफ्तार करने के साथ ही 02 विधि विवादित किशोर संरक्षण में,चोरी की गई विद्युत तार एवं जली हुई कॉपर तार बरामद

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** नगर निगम कोटद्वार में कार्यरत विकास द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि नगर निगम द्वारा पुलों पर लगाई गई तिरंगा लाइटों की विद्युत तार अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-120/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगांई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन तथा लगातार सुरागरसी-पतारसी की कार्रवाई की गई। तकनीकी एवं मैनुअल जांच के आधार पर पुलिस टीम को मामले में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कुशल पतारसी सुरागसी के परिणामस्वरूप आज दिनांक 28.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 02 विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ के दौरान किशोरों द्वारा चोरी की गई विद्युत तारों को कबाड़ियों को बेचने की जानकारी दी गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 कबाड़ियों आमिर और ऋतुराज को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नगर निगम के विद्युत खंभों से चोरी की गई लगभग 40 मीटर विद्युत तार एवं करीब 05 किलो जली हुई कॉपर तार बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद कुमार चपराना, हेड कांस्टेबल करण यादव, कांस्टेबल चंद्रपाल, कांस्टेबल अनुज त्यागी,होमगार्ड कुलदीप प्रजापति, म0का0 नेहा रावत शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button