कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: श्री बालाजी मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** श्री बालाजी मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। पुरुषोत्तम मास की पावन बेला में विश्व शांति, जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन आरंभ हुआ।

मंदिर परिसर में आचार्य श्री ईशमोहन बहुगुणा के सानिध्य में पांच विद्वान पुजारियों श्री भाष्करानंद बहुगुणा, श्री सुनील काला, श्री प्रदीप जखमोला, विनोद खन्तवाल, चण्डीप्रसाद पन्त द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-पाठ आज के मुख्य यजमान हरि कृष्ण कंसल द्वारा कराया गया।

श्री बालाजी मंदिर के संस्थापक दिनेश ऐलावादी ने बताया कि यह आयोजन विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बालाजी से सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button