कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर, कोटद्वार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, महेंद्र गौड़, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, आचार्यगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय के मीडिया एवं परीक्षा प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि योग प्रशिक्षक योगेश नेगी के निर्देशन में ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों पर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने डिजिटल वेबिनार के माध्यम से छात्र-छात्राओं को योग का महत्व बताते हुए स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया।

योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कुमकुम रावत (कक्षा 12-बी) प्रथम, श्रेया थपलियाल (कक्षा 10-ए) द्वितीय एवं पीयूष रावत (कक्षा 10-बी) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में आराध्या बिष्ट (कक्षा 7) प्रथम, रिद्धियांशा असवाल (कक्षा 6) द्वितीय तथा रुद्रांश जदली (कक्षा 8) तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आचार्य रोहित बलोदी, आचार्य राहुल भाटिया एवं शारीरिक विभाग प्रभारी मोहन सिंह गुसाईं का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button