कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात हवन-यज्ञ के साथ स.वि.मं. इंटर कालेज का हुआ शुभारंभ,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर, कोटद्वार में पहली जुलाई बुधवार को विधिवत शैक्षणिक कार्यों का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के मीडिया एवं परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया आज ग्रीष्मावकाश के पश्चात्व विद्यालय में छात्र छात्राओं के पुनः आगमन पर आत्मीय शुद्धि एवं विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की कृपा प्राप्ति हेतु वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती के मार्गदर्शन में हुआ। हवन कार्यक्रम का संयोजन आचार्य अनिल कोटनाला एवं राजन कुमार शर्मा ने किया। यज्ञ में उपस्थित सभी आचार्यगण एवं कर्मचारियों ने आहुति अर्पित कर विद्यालय परिवार की उन्नति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली, राहुल भाटिया, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह, शिवराम बडोला, परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी, मोहन सिंह, संगीता रावत, संगीता कुकशाल, मधुबाला नौटियाल, विनीता बिष्ट, सरोज नेगी, साक्षी अग्रवाल, पूनम नेगी, प्रेम सिंह, सच्चिदानंद, मुकेश सुंदरियाल, सुरेंद्र राणा सहित समस्त आचार्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने सभी आचार्यगण को नवीन शैक्षणिक सत्र के आगामी चरण के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कारयुक्त वातावरण के निर्माण हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ कर दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button