कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: भारत विकास परिषद शाखा के द्वारा रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में विभिन्न प्रजाति के फलदार वृक्ष रोपित किए गये,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** भारत विकास परिषद शाखा कोटद्वार के तत्वावधान मे पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु रितेश शर्मा सरस्वती विघा इण्टर कालेज जानकीनगर में विभिन्न प्रजाति के 25 वृक्ष रोपित गये ।
विघालय परिसर में आयोजित उक्त वृक्षारोपण का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाने चाहिए तथा उनको संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर सचिव प्रदीप अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा , बीना मित्तल व पर्यावरण संयोजक शीला कुकरेती ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर विभिन्न प्रजाति आम, अमरूद, जामुन, नीम , आंवला व अशोक के 25 वृक्ष रोपित किये गये ।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,कार्यक्रम संयोजक व पर्यावरण संयोजक शीला कुकरेती , राजेंद्र जखमोला, रीता जखमोला, मीनाक्षी शर्मा ,राधे श्याम शर्मा ,कैलाश चन्द्र अग्रवाल,राकेश मित्तल, बीना मित्तल, पूनम नैथानी, मंजू बड़थ्वाल, सेवक राम मानुजा , राकेश वर्मा इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button