कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: जरुरतमंदों के लिए“ बाबा की रसोई” सेवा का संचालन प्रत्येक शनिवार एवं रविवार प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक नियमित रूप से किया जा रहा है,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति द्वारा झंडा चौक स्थित हिंदू पंचायती धर्मशाला के पास “बाबा की रसोई” सेवा का संचालन प्रत्येक शनिवार एवं रविवार प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक नियमित रूप से किया जा रहा है। इस सेवा के अंतर्गत भोजन प्रसादी जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाती है ।

सेवा के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं तथा सेवा कार्य में सहयोग भी प्रदान करते हैं। “बाबा की रसोई” का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को आगे बढ़ाना है। आयोजन में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं और व्यवस्था को सफल बनाने में अपना योगदान देते हैं।

सेवा समिति द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करें तथा जरूरतमंद लोगों तक भोजन प्रसादी पहुंचाने में सहभागी बनें।

सम्पर्क सूत्र – श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति, कोटद्वार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button