पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

पौड़ी गढवाल: स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, 11 से 27 अगस्त तक लगेंगे बैंक ऋण शिविर,,,।

[gtranslate]

ब्लॉक एवं बैंक शाखा स्तर पर होंगे विशेष शिविर, लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निस्तारण और सीसीएल स्वीकृति पर रहेगा फोकस

पौड़ी गढ़वाल / उत्तराखंड ***राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों के लिए समयबद्ध बैंक ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में 11 से 27 अगस्त तक बैंक शाखावार विशेष ऋण शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र स्वयं सहायता समूह तक ऋण सुविधा पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। शासन की मंशा के अनुरूप लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र समूहों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विकासखंड एवं बैंक शाखा स्तर पर विशेष ऋण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ऋण स्वीकृति, वितरण और बैंकिंग संबंधी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा सके।

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि शिविरों में लंबित ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा पात्र स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) सहित विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग, बैंक और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वित प्रयासों से अधिक से अधिक समूहों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम संगठन, क्लस्टर स्तरीय संघ एवं मिशन से जुड़े कार्मिक स्वयं सहायता समूहों से सीधे संपर्क कर उन्हें शिविरों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र समूह बैंक ऋण सुविधा से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button