कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: पहले करते थे घरों की रेकी, फिर मौका मिलते ही कर देते थे चोरी, पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,,,।

[gtranslate]

चोरी की वारदात पर सक्रिय हुई पुलिस टीम, हर सुराग को जोड़ा और सुलझाई चोरी की गुत्थी, मुख्य सरगना सहित कुल 03 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार।

चोरी की गई ज्वैलरी सहित घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी एवं औजार को भी किया जब्त।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** वादिनी निवासी कोटद्वारा प्राची रावत द्वारा कोतवाली कोटद्वार में में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि वह दिनांक 02.08.2026 को अपने घर से अपनी माता को छोडने घर से बहार गयी हुई थी, जब वह घर वापस आयी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला, और उनके घर किसी अज्ञात द्वारा ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर पर तुरंत कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 181/2026, धारा- 305 (A) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना की शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में चोरी की घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में गहन पतारसी-सुरागरसी की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों का संकलन करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारियों का विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई सघन जांच एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप चोरी की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों की पुष्टि हुई। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 05.08.2026 को तीनों शातिर अभियुक्तों राहत अली (उम्र 35 वर्ष) निवासी- दिल्ली, अरुण (उम्र 23 वर्ष), निवासी- अमरोहा, उत्तर प्रदेश, व रिहान (उम्र 22 वर्ष), निवासी-संभाल सराय उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में चोरी की गई ज्वैलरी (एक सोने का मंगल सूत्र, एक सोने की अगूठी, 02 चेन चांदी की, 03 जोडी पाजेब चांदी की), अन्य सामान, चोरी की घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK 15 E 2061 तथा चोरी को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए उपकरण सब्बल, प्लास, पेचकस, बोल्ट लीवर एवं कटर बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पूछताछ का विवरण
अभियुक्तों से पूछताछ एवं जानकारी के आधार पर प्रकाश में आया कि राहत अली इस गिरोह का सरगना (गैंग लीडर) है, जिसके विरुद्ध दिल्ली में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से पूर्व अपने निशाने पर लिए गए घरों की गहन रेकी करते थे। घर में रहने वाले लोगों की दिनचर्या, आवाजाही एवं आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के बाद उचित अवसर मिलने पर रिहान और अरूण निगरानी करते थे और राहत अली द्वारा घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। अभियुक्तों द्वारा चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त धनराशि से उसका उपयोग अपने नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए करते थे।

पुलिस टीम- में उ0नि0 मेहराजुद्दीन, उ0नि0 रंजीत तोमर- CIU, उ0नि0 शोयब अली, अ0उ0नि0 जयपाल सिंह, हे0कानि0 201 नापु राकेश आजाद, कानि0 425 नापु चन्द्रपाल, का0 294 सतीश शर्मा, शीतांशु- CIU कोटद्वार, हो0गा0 कुलदीप शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button