सतपुली: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार,,,।

सतपुली / पौड़ी गढ़वाल *** सतपुली निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना सतपुली पर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री जब पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी, तो वहां पेंट-पुताई का कार्य करने वाले युवक द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सतपुली पर मु0अ0सं0 17/2026, धारा 74, 75 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 7/8, 9(एम)/10 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मामले की विवेचना प्रारंभ की गई।
नाबालिग बालिका से संबंधित प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतू निर्देशित किया गया। दिशा- निर्देशों के क्रम में थाना सतपुली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 24.10.2026 को अभियुक्त असगर पुत्र मो0 ताहिर (उम्र 30 वर्ष) निवासी सेमीफाइनल, पो0ओ0 कन्हायावाड़ी, जिला किशनगंज, बिहार को कोटद्वार रोड से गिरफ्तार कर लिया गया जहां से वह बिहार भागने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।






