कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
कोटद्वार: अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पौड़ी पुलिस की कार्रवाई जारी,,,।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति बचन सिंह को 01 पेटी 06 बोतल अंग्रेजी शराब (Soulmate Black Special Whisky) के साथ आसियाना कॉलोनी, मोटाढाक, कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 261/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।






