कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: नगर निगम द्वारा निर्धारित टैक्स वसूली करने पर महिलाओं को रोजगार,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** महापौर नगर निगम कोटद्वार एवं नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार की अध्यक्षता में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आज का मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता से संबंधित निम्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई !
महिलाओं को सोर्स सेग्रीगेशन के बारे में पीपीटी द्वारा समझाया गया तथा महिला द्वारा किस प्रकार अपने समूह के माध्यम से घर-घर से सोर्स सेग्रीगेशन एवं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन तथा हाउस टैक्स वसूली कैसे करें पूरा कलेक्शन कैसे करें और जो वह यूजर चार्ज और हाउस टैक्स कलेक्शन करेंगे उसका कुछ प्रतिशत महिलाओं को दिया जाएगा जिससे नगर स्वच्छ रहेगी एवं महिलाओं की आजीविका में सुधार आएगा इसके लिए महापौर द्वारा द्वारा महिलाओं से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई इसी के साथ-साथ महापौर द्वारा महिलाओं को टैक्स वसूली हेतु नोटिस वितरण करने हेतु कहा गया जिसका की उनको प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रोत्साहित किया जाएगा साथ ही महापौर द्वारा घोषणा की गई थी जो समूह स्वच्छता रैंक में प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ पंचम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें राष्ट्रीय पर्व जैसे महिला दिवस 26 जनवरी 15 अगस्त 2 अक्टूबर आदि राष्ट्रीय पर्व पर प्रोत्साहन दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button