कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: नगर आयुक्त बदलते ही सड़कों पर लगा कूड़े का ढेर,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** नगर निगम कोटद्वार में नगर आयुक्त बदलते ही लोग खुलेआम सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं। स्थानीय स्टेडियम रोड पर गाड़ीघाट चौराहे पर सड़कों का कूड़ा डालने के लिए बने कूड़ा घर में प्रजापति नगर और आसपास के लोग खुलेआम घरों का कूड़ा कूड़ाघर के बाहर सड़क पर फेंक रहे हैं, जबकि प्रजापति नगर और पूरे गाड़ी घाट में नगर निगम का कूड़ा वाहन घर-घर में कूड़ा लेने जाता है, लेकिन क्षेत्र के लोग कूड़ा वाहन में कूड़ा न डालकर सड़क पर फेंक रहे हैं। मजेदार बात यह है कि नगर निगम द्वारा यहां पर कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई करने और उनका चालान करने के लिए यहां पर चेतावनी बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे तक लगाए हुए हैं, लेकिन नगर निगम के निकम्मे अधिकारियों को उन्हें देखने की फुर्सत नहीं मिल रही है। यहां खुले में कूड़ा फेंकने से आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को नगर निगम पलीता लगा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button