जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के तहत 23 दिसंबर को दो न्याय पंचायतों में शिविर,,,।

खिर्सू के देवलगढ़ और द्वारीखाल के डाबर (देवीखेत) में होगा आयोजन
पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के तहत आगामी 23 दिसंबर, 2025 को जनपद के दो विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विकासखंड खिर्सू की न्याय पंचायत देवलगढ़ तथा विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत डाबर के राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जो क्षेत्रीय लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से सरकारी सेवाओं और योजनाओं को गांव–गांव तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।




