कोटद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हनुमान जयंती के अवसर पर हवन पूजन एवं परीक्षाफल पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया,,,






कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार में हनुमान जयंती एवं सत्र 2025 26 की वार्षिक परीक्षा के उपरांत हवन पूजन एवं परीक्षाफल पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी एवं राहुल भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोचारण के साथ आचार्य विनीत दुदपुडी ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हवन के साथ किया। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनीता देवी जी, विशिष्ट अतिथि पीएम श्री बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी एवं आर्यकन्या पाठशाला की प्रधानाचार्या रेनू नेगी , विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र जखमोला, प्रबंधक के. पी. नैथानी व प्रधानचार्य मनोज कुकरेती ने प्रभु हनुमान एवं मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित एवं पुष्परचन कर किया ।
इसके पश्चात प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती द्वारा परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें कक्षा 6,7,8 एवं 9 का 100 प्रतिशत एवं 11वीं का 99.28 प्रतिशत रिजल्ट रहा। परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि जूनियर स्तर में 90.8% के साथ आराध्या बिष्ट एवं सीनियर स्तर पर 91.6% के साथ व्योम लखेड़ा ओवरऑल टॉपर रहे। पुरस्कार वितरण के क्रम में सम्मानित अतिथियों द्वारा इस सत्र में विद्यालय में शतप्रतिशत उपस्थित रहें छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। तथा जिला स्तरीय मैथ्स ओलंपियार्ड प्रतियोगिता की विजेता अदिति नेगी एवं उप विजेता अभिषेक आदर्श को भी सम्मानित किया गया। स्काउट एंड गाइड के तमिलनाडु कैंप में प्रतिनिधित्व करने वाले अमृत रावत , आरुषि चतुर्वेदी, लखनऊ में प्रतिनिधित्व करने वाली तन्नू रावत एवं राजपाल महोदय से सम्मानित सक्षम जुयाल को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओ में प्रतिनिधित्व करने वाले 14 छात्र छात्राओं एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली 15 छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गए । अंत में युवा दिवस एवं मतदाता दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विधायक जन संपर्क अधिकारी मणिराम शर्मा, प्रबंध समिति से डाक्टर रमाकांत कुकरेती , सहवयवस्थापक रविन्द्र सिंह नेगी, टी आर पंथरी, प्रधानाचार्य शिशु मंदिर प्रदीप नौटियाल, उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, शिवराम बडोला, भूपेन्द्र रावत, राजन शर्मा, मोहन सिंह, चंद्रप्रकाश, मधुबाला, संगीता रावत, सरोज, नंदिनी, संगीता, विनीता, सच्चिदानंद, प्रेम, मुकेश सुंदरियाल, सुरेंद्र राणा जी आदि उपस्थित रहे।




