पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

पौड़ी गढवाल: परीक्षा केन्द्रों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार,,,।

[gtranslate]

“परीक्षा की निष्पक्षता सर्वोपरि, SSP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को किया ब्रीफ”

पौड़ी गढ़वाल / उत्तराखंड *** दिनांक 14.06.2026 को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय अर्हता परीक्षा जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौड़ी, श्रीनगर एवं कोटद्वार स्थित परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न होनी है। उक्त परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल-विहीन वातावरण में सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित सर्किल अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं ड्यूटी प्रभारियों की गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने, होटल, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों की नियमित चैकिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए गए।
इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, नकल कराने वाले गिरोहों अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास नियमित चेकिंग एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button