कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: चोरी की घटना का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार,,,।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को सहारनपुर से धर दबोचा।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली कोटद्वार में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 267/26, धारा 303(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया तथा उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त इसरान निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button