देहरादून

बिजली बकायेदारों पर विभाग की कार्रवाई, 80 कनेक्शन काटेविकासनगर में विशेष अभियान के दौरान 30 लाख रुपये की वसूली,,,।

विकासनगर / देहरादून *** विद्युत विभाग ने बकाया बिलों की वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मुख्य अभियंता गढ़वाल जोन एनएस बिष्ट ने विद्युत वितरण खंड विकासनगर में राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चालू वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता ने कहा कि पांच हजार रुपये से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं से प्राथमिकता के आधार पर बकाया धनराशि वसूल की जाए। बार-बार नोटिस और अनुरोध के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन तत्काल विच्छेदित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्देशों के बाद विकासनगर क्षेत्र में विभागीय टीमों ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान करीब 80 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन काटे गए और लगभग 30 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिलों का भुगतान करें, ताकि कनेक्शन विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। बैठक में अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद, उपखंड अधिकारी अरशद अली, विकास भारती, अवर अभियंता बारू सिंह, अमित मित्तल, अश्वनी कुमार, विपिन कोठियाल सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button