कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार व बाल कल्याण समिति का सराहनीय प्रयास, 08 वर्षीय गुमशुदा बालक हर्ष कुमार को परिजनों से मिलवाया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार की अगुवाई में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार व बाल कल्याण समिति, पौड़ी के संयुक्त प्रयासों से दिल्ली निवासी 8 वर्षीय गुमशुदा बालक हर्ष कुमार को उसके पिता के सुपुर्द किया गया।

जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि बालक हर्ष कुमार 3 अगस्त को दिल्ली से बिना अभिभावक के ट्रेन द्वारा कोटद्वार पहुंचा था और 4 अगस्त को रेलवे स्टेशन पर अकेला मिला। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी सुमन लता व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र बिडालिया ने बालक से संवाद कर और दिल्ली पुलिस की मदद से उसके पिता से संपर्क कर उन्हें कोटद्वार बुलाया।
5 अगस्त को प्रातः बालक को उसके पिता को सौंपा गया व देखभाल का लिखित आश्वासन प्राप्त किया गया।

जिला परिवीक्षा अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार एवं बाल कल्याण समिति, के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से एक गुमशुदा बालक को उसके परिजनों को मिलाया जा सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button