कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

पशु चोरी की घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही 02 अभियुक्त गिरफ्तार, फरार अरोपियों की तलाश जारी,,,।

[gtranslate]

कालागढ़ / कोटद्वार *** थाना कालागढ़ क्षेत्रान्तर्गत घटित पशु चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 22.08.2026 को विरेन्द्र सिंह एवं रमेश चन्द्र, निवासी रेहड़, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कालागढ़ स्थित हाईडिल कॉलोनी क्षेत्र से एक गाय को चोरी कर ले जा रहे थे इसी दौरान गाय स्वामी को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके उपरांत उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी तथा आरोपियों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान हाईडिल कॉलोनी के बाहर गाय स्वामी द्वारा दोनों अभियुक्तों को चोरी की गई गाय सहित पकड़ लिया गया, जबकि उनके साथ मौजूद अन्य साथी मौके का लाभ उठाकर फरार हो गए। सूचना प्राप्त होते ही थाना कालागढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कालागढ़ में मु0अ0सं0 05/2026, धारा 303(2)/317(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही, घटना में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button