कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: 29 वर्षों की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए डॉ. जगदीश प्रसाद ध्यानी का सम्मान,,,।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** कोटद्वार के प्रतिष्ठित फिजीशियन डॉ. जगदीश प्रसाद ध्यानी के 29 वर्षों की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपरांत आज कोटद्वार मेयर शैलेंद्र रावत द्वारा अपने कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर महापौर ने डॉ. जगदीश प्रसाद ध्यानी को उनकी दीर्घकालीन राजकीय सेवाओं, चिकित्सा के क्षेत्र में उनके समर्पण एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में लंबे समय तक जनसेवा के माध्यम से डॉ. ध्यानी ने समाज के प्रति अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।

महापौर ने उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन के इस नए चरण में भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए उपयोगी बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button