कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: विश्व हिंदू परिषद ने कोटद्वार के अंदर नजीबाबाद से अवैध प्रकार से मांस का परिवहन करते हुए एक गाड़ी को मौके पर पकड़ा,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार के अंदर नजीबाबाद से अवैध प्रकार से मांस का परिवहन करते हुए एक गाड़ी को मौके पर पकड़ा, मौके पर पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अवैध मांस सहित गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया, पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है

विश्व हिंदू परिषद कोटद्वार नगर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बाजार चोकी में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उक्त वाहन को सीज कर बरामद माँस की जाँच हेतु लैब में भेजा जाय और जिन व्यक्तियों द्वारा अवैध माँस मंगाया जा रहा था उन पर और भेजने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाये ।

इस कार्रवाई में जिला मंत्री राजेश जदली, नगर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, जिला समरसता प्रमुख कमल पाल, नगर उपाध्यक्ष जगमोहन रावत, उपेंद्र रावत, नितेश शर्मा, विक्रांत भंडारी, अमित असवाल, दीपक शर्मा, दीपक आर्य, मनीष भट्ट मौजूद रहे।

विषय : नजीबाबाद से कोटद्वार अवैध मांस परिवहन के संदर्भ में ।

महोदय, निवेदन इस प्रकार है कि नजीबाबाद से कोटद्वार शहर में अवैध माँस परिवहन बिना बिल के किया जा रहा है। जिसके संदर्भ में संगठन द्वारा दिनांक 15 मई 2026 को नगर आयुक्त महोदय नगर निगम कोटद्वार एंव उपजिलाधिकारी महोदय कोटद्वार को लिखित में पत्र दिया गया था। आज दिनांक 22.05.26 को संगठन के द्वारा गाड़ी नम्बर U.K.071. B.5326 चालाक नदीम अहमद पुत्र नईम अहमद को बिना बिल के अवैध माँस को उक्त के गाड़ी में अवैध माँस सहित संगठन द्वारा पकड़ा गया। जिसकी सूचना स्थानीय चौकी इंचार्ज को दी गयी। उपरोक्त सांस संभवतया गौ मांस हो सकता है.

अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त वाहन को सीज कर बरामद माँस की जाँच हुतु लैब में भेजा जाय और जिन व्यक्तियों द्वारा अवैध माँस मंगाया जा रहा था उन पर और भेजने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button